पुराने अवतरण Report a problem
पन्ना बदलें संवाद

हाथ पकड़कर अनुज को अपने/ भावना कुँअर

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज

रचनाकार: भावना कुँअर

~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~*~


हाथ पकड़कर अनुज को अपने, जो चलना सिखलाते हैं

वही आदमी जग में सच्चे, दिग्दर्शक कहलातें हैं।


ठोकर लगने पर भी कोई, हाथ बढ़ाता नहीं यहाँ

सोचा था नन्हें बच्चों के, पाँव सभी सहलाते हैं।


नन्हें बोल फूटते मुख से, तो अमृत से लगते हैं

मगर तोतली बोली का भी, लोग मखौल उड़ाते हैं।


खुद तो लेकर भाव और के, बात सदा ही कहते हैं

ऐसा करने से वो खुद को, भावहीन दर्शाते हैं।


हैं कुछ ऐसे उम्र से ज्यादा, भी अनुभव पा जाते हैं

और हैं कुछ जो उम्र तो पाते, अनुभव न ला पाते हैं।

Rate this article:

Share this article:

Hubs Highlights International Sites Wikia messages
Entertainment
Gaming
Cartoons & Comics
Science Fiction
Hobbies
Sports
See all...
German
Spanish
Chinese
Japanese
More...
Wikia is hiring for several open positions
Send this article to a friend
"हाथ पकड़कर अनुज को अपने/ भावना कुँअर"
 
 
Hi!

I thought you'd like this page from Wikia!

http://hi.literature.wikia.com

Come check it out!
Send confirmation


.