Recent changes Random page
GAMING
Entertainment
 
Star Wars
Star Trek
Transformers
Muppet Wiki
Digimon Wiki
Marvel Database
See more...

...और अपना काव्य... / रामकुमार कृषक

From Hindi Literature

यहां जाईयें: नेविगेशन, ख़ोज
 

 रचनाकार: रामकुमार कृषक                 

 संग्रह का मुखपृष्ठ: फिर वही आकाश / रामकुमार कृषक

काव्य/दुख को नापने का

एक पैमाना पुराना

आज भी बदला नहीं है


दुख कितना हो पराया

काव्य का है

काव्य अपना/ और अपना काव्य

दुख का है...


दुख

जिसकी आँख में है

आग-पानी

झूठ है जिनकी अदावत की कहानी


सच, समन्दर में छुपे ज्वालामुखी

सुख है जगाना

दुख यों बदला नहीं है ।


( रचनाकाल : 04.11.1979)

Rate this article:
Share this article: